Ranchi : पूर्व सीएम रघुवर दास दूसरी बार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने के बाद रघुवर दास पुराने तेवर में दिखे. उन्होंने कहा कि वी विल कम बैक सून. फिर एक कविता के माध्यम से भी अपने तेवर दिखाये. कहा कि जिस पल की मुझे महीनों से थी आस....आज उसे अपनी उपस्थिति बनाती है खास... खत्म कर अपनी जिम्मेवारी का प्रवास...घर आया है आपका दास.... उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी. 16 राज्यों में भाजपा एनडीए की सरकार है. हम फिर वापस आयेंगे. वी विल कम बैक सून. 10 जनवरी का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक है. 1980 के बाद दूसरी बार भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं. 26 अक्तूबर 2023 को जब नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, वह बहुत भावुक पल था. काफी दुख हुआ था. आज दूसरी बार सदस्यता लेते हुए काफी हर्ष हो रहा है. पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट करता हूं.
पूर्व सीएम रघुवर दास ने थामा भाजपा का दामन, पुराने तेवर में दिखे, कहा-We Will Come Back Soon
Last Updated: Jan 10, 2025 12:00 AM (IST)