Search

 
 
 

मारपीट व फायरिंग केस में पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ ने किया सरेंडर

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी और पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम के भाई आसिफ हुसैन ने पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया
 

Ranchi :  हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी और पूर्व वार्ड पार्षद मो. असलम के भाई आसिफ हुसैन ने पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसके बाद सीजेएम (चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने आसिफ के खिलाफ इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था.

 

आसिफ ने इस मामले में  रांची सिविल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. लेकिन दोनों कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें अग्रिम बेल देने से इनकार कर दिया था. हाल ही में कोर्ट ने उसके खिलाफ इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था. जिसके बाद से उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी.

 

क्या है मामला

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र निवासी कलीम ने 23 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराया था. जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि 22 जनवरी को मोजाहिद नगर निवासी पूर्व पार्षद व उसके भाईयों ने मिलकर इरशाद उर्फ अप्पू पर जानलेवा हमला किया. जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. प्राथमिकी में बताया गया था कि इरशाद के साथ मारपीट की यह घटना छेड़खानी का विरोध करने की वजह से हुई थी. मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने इसे हाई-प्रोफाइल केस मानते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू की थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही