Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व DC छवि रंजन ने कोर्ट से ED द्वारा जब्त दस्तावेजों को देखने की मांगी अनुमति

Ranchi :  रांची के पूर्व डीसी और जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर उन्होंने मांग की है कि उन्हें वैसे दस्तावेजों को देखने की अनुमति दी जाये, जो ED ने छापेमारी के दौरान जब्त किये हैं. हालांकि छवि रंजन की ओर से न्यायालय में दाखिल चार्जशीट में उन दस्तावेजों का जिक्र नहीं किया गया है. ऐसे में कोर्ट ने उनसे पूछा है कि वह किन दस्तावेजों को देखना चाहते हैं?  बता दें कि छवि रंजन से पहले मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की अभियुक्त पूजा सिंघल की ओर से भी ऐसी मांग की गयी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही