Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे लातेहार के पूर्व डीसी राजीव कुमार

 

जन भावनाओं के कारण लड़ूंगा चुनाव: राजीव कुमार

Latehar : पूर्व आइएएस अधिकारी व लातेहार के पूर्व डीसी राजीव कुमार आसन्न लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किस दल से चुनाव लड़ेंगें. उन्होंने कहा कि गत 24 फरवरी को उन्होंने चतरा व लातेहार का भ्रमण किया था. उस दौरान कई लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने की सलाह दी थी और कहा कि इस क्षेत्र से उनके जैसे एक सुलझे व्यक्ति को चुनाव लड़ना चाहिए. श्री कुमार शुक्रवार को चंदवा भ्रमण के दौरान उक्त बातें पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि लातेहार का डीसी रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को जाना था. क्षेत्र के लोगों को कैसे बेहतर शिक्षा मिले, कैसे बेहतर सड़क व स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहा. उस समय मैं जिले के हर पंचायत व गांवों में घुमा था. पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर रहे हैं. वे चाहते हैं कि समाज के लोगों के पास आजीविका का साधन हो और वे बेहतर तरीके से अपना जीवन यापन कर सकें. उन्होंने कहा कि लातेहार में लाह के बहुतायात पौधे हैं. लेकिन आज लातेहार लाह उत्पादन में काफी पिछड़ गया है. उन्हें फिर से लाह उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा सकता है. श्री कुमार ने कहा कि लातेहार में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का अब तक समुचित प्रयोग नहीं हो पाया है. यहां की नदियों से सिंचाई के साधन विकसित किये जा सकते हैं. पूछे जाने पर कि किस दल से चुनाव लड़ेंगे, उन्होने कहा कि अभी तक किसी राजनीतिक दल से कोई ऑफर नहीं आया है और उन्होंने ना ही किसी से संपर्क किया है. अगर क्षेत्र की जनता चाहेगी तो वे निर्दलीय भी चुनाव लड़ कर क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहेंगे. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही