Search

 
 
 

धनबाद के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार थे कोयला चोरों के सरदार :  ढुल्लू महतो

 

कहा- संजीव का तबादला होते ही जिले में रुक गई कोयला चोरी

झामुमो व कांग्रेस पर भी जमकर निकाली भड़ास

Dhanbad : बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने शुक्रवार को झामुमो, कांग्रेस और धनबाद के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. परिसदन में प्रेसवार्ता आयोजित कर उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार कोयला चोरों के सरदार थे. उनके कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपए के कोयले की महालूट हुई. उनका तबादला हाते ही कोयला चोरी रुक सी गई है. छोटे-मेटे चोर भी अब खुद अपना धंधा बंद कर दिए हैं. झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि दोनों दलों के नेता अक्सर बयानबाजी कर रहे कि बीसीसीएल और सीआईएसएफ की मिलीभगत से कोयला चोरी करवाई जा रही है. अब झामुमो और कांग्रेस जवाब दें कि पूर्व एसएसपी के जाते ही कोयला चोरी क्यों बंद हो गई. दरअसल, संजीव कुमार और इन दोनों दलों की सांठगांठ से जिले में कोयले की चोरी हो रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार ने धनबाद कोलांचल में कई लोगों का मर्डर करवाया. अवैध माइनिंग में हजारों लोगों की जान गई. आखिर इतनी सुरक्षा के बाद भी जेल में बंदूक कैसे चली गई. इसकी जांच होनी चाहिए. साथ ही पूर्व एसएसपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. देखें वीडियो

हेमंत सोरेन सरकार का विनाश तय

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद में बाबा का तीन दिवसीय कार्यक्रम पिछले दो दिवंबर से तय था. लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी. विनाश काले विपरीत बुद्धि. सरकार का विनाश आ चुका है, तो धर्म का काम कैसे करवाती. अगर धीरेंद्र शास्त्री का डेट मिल गया, तो कार्यक्रम की इजाजत कोर्ट से लेंगे. लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर  कहा कि पार्टी मुझे जहां से टिकट देगी, वहां से लड़ने को तैयार हूं.

10 जनवरी से डीसी रेललाइन पर चलेगी ट्रेन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीसी (धनबाद-चंद्रपुरा) रेललाइन के मुद्दे पर धनबाद के डीआरएम से मिलने गया था, उन्होंने आश्वासन दिया है कि 10 जनवरी से डीसी रेललाइन चालू हो जाएगी. इसके बाद इस रूट पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-targeted-5-houses-in-lodhna-in-one-night-ran-away-with-goods-worth-lakhs/">धनबाद

: लोदना में चोरों ने एक ही रात 5 घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान ले भागे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही