Search

 
 
 

पूर्व ईडी प्रमुख संजय कुमार मिश्रा पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के सचिव नियुक्त

 
NewDelhi : पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रमुख संजय कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त आईआरएस-आईटी: 1984) प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) में सचिव के पद पर पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किये गये हैं. खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पर मुहर लगा दी है. पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) प्रमुख संजय कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त आईआरएस-आईटी: 1984) को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) में सचिव के पद पर पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. ईएसी-पीएम एक स्वतंत्र निकाय है. यह सरकार को आर्थिक और नीतिगत सिफारिशें प्रदान करता है. यह विशेष रूप से प्रमुख वित्तीय और आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री को सलाह देता है. जानकारों का कहना है कि श्री मिश्रा को परिषद में शामिल करने से इसकी सलाहकार भूमिका मजबूत होने की उम्मीद है, क्योंकि उनके पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है.

संजय कुमार मिश्रा का चयन आश्चर्य की बात नहीं 

संजय कुमार मिश्रा को चयन को आश्चर्य की बात नहीं माना जा रहा है, क्योंकि ईडी प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनके केंद्रीय नेतृत्व के साथ घनिष्ठ संबंध बन गये थे. वह उन कुछ नौकरशाहों में शामिल थे, जिनका कार्यकाल एक अध्यादेश के माध्यम से बढ़ाया गया था. इसके पहले प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को लेकर ऐसा ही निर्णय हुआ था.

संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया  

संजय कुमार मिश्रा को अक्टूबर 2018 में तीन माह के लिए ईडी के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्हें नवंबर 2018 में दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए पूर्णकालिक प्रमुख बनाया गया. उनका कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया था. जुलाई 2023 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 15 सितंबर, 2023 को उनको पद छोड़ना पड़ा था. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/cbi-raid-at-the-house-of-former-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel/">छत्तीसगढ़

के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर CBI रेड, महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा है मामला
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही