Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई से बौखलाये पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, योगी आदित्यनाथ  पर अमर्यादित बयान दिया

Advertisement
Advertisement
Lucknow :   पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान दिया है. खबर है अजीज कुरैशी ने  योगी सरकार की तुलना शैतान और खून पीने वाले दरिंदे से की. कुरैशी ने सपा नेता आजम खान पर कार्रवाई किये जाने को इंसान और शैतान की लड़ाई करार दिया. जानकारी के अनुसार बता दें कि यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने आज रविवार को रामपुर में आजम खान के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से मुलाकात की. इस क्रम में अजीज कुरैशी ने विवादित बयान दिया. अजीज कुरैशी ने  रामुपर के युवाओं से कहा कि वे आगे आयें और रास्ता रोकें. कहा कि आजम खान पर हुई कार्रवाई जुल्म है. गजनवी, अब्दाली और दुर्रानी से भी ज्यादा जुल्म है. इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग">https://lagatar.in/morning-consult-survey-narendra-modi-worlds-number-one-popular-leader-beat-joe-biden-and-boris-johnson-approval-rating-70-percent/">मॉर्निंग

कंसल्ट का सर्वे : नरेंद मोदी विश्व के नंबर वन पॉपुलर नेता, जो बाइडेन और बॉरिस जॉनसन को मात दी, अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी

जो अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करेगा उसपर कार्रवाई होगी

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के अभद्र बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि जो अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करेगा उसपर कार्रवाई होगी. कहा कि आजम खान के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो रही है. सरकार का पक्ष और पुलिस का पक्ष कोर्ट के सामने रखा गया है. किसी को सरकार से शिकायत है तो कोर्ट सरकार से ऊपर है. कोर्ट में अपनी बात जाकर रखें और गलत बयानबाजी करना बंद करें. इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-concern-now-you-have-to-fight-taliban-pakistan-and-china-in-kashmir/">सुब्रमण्यम

स्वामी की चिंता, अब कश्मीर में तालिबान, पाकिस्तान और चीन से लड़ना होगा

यूपी  की जनता सीएम योगी और भाजपा के साथ है

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने पूछा कि 2017 के पहले किसने क्या किया था उत्तर प्रदेश में. कहा कि देश और प्रदेश की जनता देख रही है. अजीज कुरैशी तो खुद यहां के गर्वनर रहे हैं. उन्होंने तब लूट, हत्या, अत्याचार और बर्बरता की घटनाओं को खूब देखा था. आज वे क्यों ऐसा कह रहे हैं, इसका जवाब वो खुद ही दे पायेंगे  यूपी  की जनता सीएम योगी और भाजपा के साथ है. कहा कि अपराधी इस सरकार में जेल में हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही