Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के पूर्व झाविमो नेता मुन्ना सिंह की कांग्रेस में वापसी

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आ अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा लिया. शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने हजारीबाग प्रखंड के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

मोदी सरकार से कारनामों से अब युवा जग गए हैं : राजेश ठाकुर

मुन्ना सिंह का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का पल है कि सैकड़ों युवा और जनप्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा देश को एक नई दिशा और दशा दे रही है. यह उसी का परिणाम है कि युवाओं का झुकाव कांग्रेस के प्रति बढ़ा है. जिस प्रकार रोजगार के नाम पर मोदी सरकार नौ सालों से युवाओं को ठग रही थी, अब देश के युवा जाग गए हैं. जब- जब युवा जागृत होता है, तब- तब सत्ता परिवर्तन होता है. आज युवाओं की भीड़ बताती है कि 2024 मोदी सरकार की हार का आगाज है.

घर वापसी कर खुशी हो रही है : मुन्ना सिंह

मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौट कर खुशी महसूस कर रहे हैं. राजेश ठाकुर का सशक्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ व उनके प्यार ने हमें कांग्रेस का दामन थामने को विवश किया. हम पूर्ण रूप से कांग्रेस पार्टी की सेवा बिना किसी स्वार्थ के करेंगे. पार्टी जहां चाहे, जिस काम में चाहे, मुझे लगा सकती है. मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंगा. मुन्ना सिंह के साथ गणेश मेहता प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, मुन्ना मेहता, निलम देवी, सुरेश प्रसाद, ओम प्रकाश देव, बंसत रविदास, राजेन्द्र मेहता, उपप्रमुख हजारीबाग सदर रविकांत सिंह, मो अखलाख, मुखिया कटकमसांडी, मो इम्तियाज आलम-मुखिया सदर, लडहन राम, पवन कुमार देव, गणेश बैठा, जीतू यादव, अनिता देवी, डॉ प्रदीप, अधिवक्ता सतीश, राजेन्द्र, सुरेश प्रसाद, बंसत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ravindra-singh-took-charge-of-marketing-board/">रांचीः

रवींद्र सिंह ने मार्केटिंग बोर्ड का पदभार ग्रहण किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही