Search

 
 
 

हजारीबाग के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री एच.एच.रहमान का निधन

 

Hazaribagh : संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग के पूर्व विधायक एच. एच. रहमान का निधन हो गया. इनका आकस्मिक निधन रविवार की देर रात करीब 2:00 बजे नई दिल्ली में हुआ. इनके निधन पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा दुख प्रकट किया है.

जामिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द- ए- खाक किया गया

सोमवार कि सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित जामिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द- ए- खाक किया गया. बता दें कि पिछले कई वर्षों से वो अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे. एच.एच.रहमान वर्ष 1985 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हजारीबाग से चुनाव जीतकर विधायक बनें थे. उस वक्त उन्हें संयुक्त बिहार में कानून, सिंचाई और वक्फ़ मामलों का मंत्री बनाया गया था.

रहमान साहेब एक अच्छे जननेता के साथ अच्छे इंसान भी थे

एच.एच.रहमान साहब के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करता हूं. विधायक श्री जायसवाल ने कहा की रहमान साहेब एक अच्छे जननेता के साथ अच्छे इंसान भी थे. उनका आकस्मिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है .वहीं जिले में कई गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही