Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की गारंटी पर उठाए सवाल, जनता को किया आगाह

Ranchi: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने रविवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड के लोगों से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की चुनावी गारंटी से सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस द्वारा किए गए 10 गारंटी वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं और झारखंड में भी ऐसी गारंटियों पर भरोसा करना जनता के लिए घातक हो सकता है. इसे भी पढ़ें -जब">https://lagatar.in/when-hindus-unite-babri-masjid-is-demolished-and-ram-mandir-is-built-himanta/">जब

हिंदू एक होते हैं तो बाबरी मस्जिद टूट जाता है और राम मंदिर बन जाता हैः हिमंता

हिमाचल में कांग्रेस की वादाखिलाफी की बात सामने रखी

जयराम ठाकुर ने मीडिया के सामने हिमाचल में कांग्रेस की वादाखिलाफी के उदाहरण प्रस्तुत किए. उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ. 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी भी झूठी साबित हुई, उल्टे गरीबों को दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना बंद कर दी गई. 5 लाख नौकरियां देने का दावा अधूरा रहा, जबकि डेढ़ लाख सृजित पद खत्म कर दिए गए. गाय के गोबर की खरीद जैसी योजनाएं केवल कागजों पर सीमित रहीं.

कांग्रेस सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप

ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य लगातार कर्ज पर कर्ज ले रहा है. केंद्र से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सिर्फ कर्मचारियों की वेतन और पेंशन देने में हो रहा है. ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक ऐसे झूठे वादों के दम पर मतदाताओं को गुमराह कर सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने मतदाताओं से ऐसी गारंटियों पर विश्वास न करने की अपील की.

राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत पर जोर

जयराम ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. उन्होंने हिमाचल के चीनी सीमा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिमाचल के लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हैं और वहां घुसपैठ असंभव है.

प्रदेश में बनने जा रही है भाजपा की सरकार

झारखंड की जनता ने तय कर लिया है, प्रदेश में एनडीए-भाजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है, उसको लेकर सरकार बनते ही उचित फैसले लिए जाएंगे. लेकिन इंडी गठबंधन घुसपैठियों को लेकर सारी सुविधांए देने की बात कर रहे हैं. झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है. जो हालात हिमाचल के कांग्रेस सरकार ने किए वो कम से कम झारखंड में न हो यह हम जनता से निवेदन है. झारखंड में जो गठबंधन की सरकार चल रही है, उसके भ्रष्टाचार के उदाहरण पूरे देश में दिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें -बांग्लादेशी">https://lagatar.in/land-jihad-is-being-attempted-through-bangladeshi-infiltration-jp-nadda/">बांग्लादेशी

घुसपैठ के जरिए लैंड जिहाद ही हो रही कोशिशः जेपी नड्डा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही