Search

 
 
 

नहीं रहे जियोलॉजी डिपार्टमेंट, विभावि के पूर्व HOD डॉ राजेश्वर सिंह

 
Hazaribag : विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के जियोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व एचओडी डॉ राजेश्वर सिंह का निधन हो गया. डॉ राजेश्वर सिंह  ने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. 81 वर्षीय डॉ सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. यूनिवर्सिटी से रिटायरमेंट के बाद वे लखनऊ के बहराइच में परिवार के साथ रह रहे थे. डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने जियोलॉजी डिपार्टमेंट के पहले एचओडी के रूप में काफी ख्याति अर्जित की थी. वे विभावि में लंबे समय तक डीन के पद पर भी रहे. (पढ़ें, चंदवा">https://lagatar.in/praying-for-brotherhood-and-prosperity-by-praying-on-eid-in-chandwa/">चंदवा

में ईद पर नमाज अदा कर मांगी गयी भाईचारे और खुशहाली की दुआ)

24 अप्रैल को जियोलॉजी डिपार्टमेंट में शोक सभा का होगा आयोजन

जियोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉक्टर एसएन सिन्हा ने डॉ राजेश्वर सिंह के निधन की जानकारी दी. डॉ सिन्हा ने बताया कि विभावि के जियोलॉजी डिपार्टमेंट में 24 अप्रैल को शोक सभा का आयोजन किया जायेगा डॉ राजेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. कहा कि डॉक्टर राजेश्वर सिंह एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनायी थी. पूर्व कुलसचिव डॉक्टर सुबोध कुमार सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है. इसे भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-mp-sanjay-singh-sent-defamation-notice-to-ed-officials/">आम

आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ED अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा

विभावि के कई लोगों ने डॉ सिंह को दी श्रद्धाजंलि  

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार ने कहा कि डॉ सिंह ने पूरे तन-मन से विभाग को समृद्ध बनाने का काम किया. अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि डॉ सिंह हमेशा यूनिवर्सिटी की प्रगति की बात करते थे. स्वर्गीय सिंह ने अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गये हैं.  विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने भी डॉ राजेश्वर सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-519th-prakash-parv-of-guru-angad-dewali-was-celebrated/">कोडरमा

: गुरु अंगद देवाली का 519वां प्रकाश पर्व मनाया गया, नाम सिमरण और शब्द कीर्तन हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही