- सुदेश ने कहा- नयी सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा
ब्रज मोहन के अनुभव का लाभ राज्य और पार्टी को मिलेगा
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सिर्फ राजनीतिक अनुभव या राजनीति के माध्यम से जीत कर आने वाला व्यक्ति ही काम नहीं कर सकता है. इस अवधारणा को बदलना होगा. अलग अलग सेक्टर में योगदान देने वाले और अपने अनुभव से झारखंड के लिए बेहतर काम करने वाले लोग राज्य को नेतृत्व दें, इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है. नई सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा. सभी हकदार को भागीदार बनाना हमारा लक्ष्य है. पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि ब्रज मोहन के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य और पार्टी को मिलेगा. इन्होंने अपने कार्य अवधि के दौरान जो समाज के लोगों की सेवा की है, उसे अब आगे ले जाने के लिए उन्हें पार्टी प्लेटफॉर्म देगी.सुदेश ही झारखंड के एक मात्र विकल्प : ब्रज मोहन
पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि सुदेश महतो के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आजसू में शामिल हो रहा हूं. मुझे शुरू से ही समाज के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा रही है. इसी के तहत रिटायरमेंट के बाद राजनीति से जुड़ कर लोगों के हित के लिए काम करने के लिए आजसू पार्टी से बेहतर कोई राजनीतिक विकल्प नहीं दिखा. आज झारखंड के विकास के लिए आजसू पार्टी और सुदेश महतो ही एक मात्र विकल्प हैं. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा. मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देव शरण भगत, रविशंकर मोर्य, ज्ञान सिन्हा, बंटी यादव, सुनिल यादव, विरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-and-ssp-conducted-flag-march-from-albert-ekka-chowk-to-karbala-chowk-regarding-security-during-durga-puja/">रांची: दुर्गापूजा में सुरक्षा को लेकर डीसी व एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से कर्बला चौक तक किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Leave a Comment