Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन जल्द आयेंगे रांची

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के संरक्षक सह समाजसेवी डॉ असलम परवेज शनिवार को दिल्ली स्थित पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया. अजहरुद्दीन ने कहा कि हम जल्द ही रांची आयेंगे. उन्होंने झारखंड के शान महेंद्र सिंह धौनी की खूब प्रशंसा की. कहा कि धौनी वो हैं, जिसने झारखंड को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दी है. वह झारखंड ही नहीं पूरे देश की शान हैं. उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई कि झारखंड सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने 1990 के उस पल को याद करते हुए कहा कि आज भी मुझे याद है, रांची के लोगों का वो प्यार. बिहार व हैदराबाद के रणजी ट्राफी मैच खेलने के दौरान जब वे रांची आए थे. उस समय बिहार के कप्तान थे सबा करीम. काफी देर तक झारखंड की बातचीत होती रही. उन्होंने रांची के मौसम को भी सराहा. इसे भी पढ़ें – घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-sports-clubs-two-day-football-tournament-begins/">घाटशिला

: झारखंड स्पोर्ट्स क्लब का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही