Search

 
 
 

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 

Ranchi : झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उनके इलाज में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी ताकि बिमल लकड़ा जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें. मुख्यमंत्री ने बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें हर जरूरी चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से कहा कि इलाज की पूरी निगरानी रखी जाए और परिवार को हर जानकारी समय पर दी जाए.

मंत्री ने अस्पताल जाकर ली जानकारी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल जाकर बिमल लकड़ा और उनकी पत्नी से मुलाकात की. मंत्री ने डॉक्टर  से इलाज और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष और सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि बिमल लकड़ा खेत पर अकेले गए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें पहले कुरडेग प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, फिर सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां सिटी स्कैन में उनके सिर में खून का थक्का पाया गया,इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची के क्यूरेसेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही