Search

पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन, डिप्टी सीएम सहित कई ने जताया शोक

Patna :  पूर्व आईपीएस, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और पटना के महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का आज  रविवार सुबह निधन हो गया. 74 वर्षीय किशोर कुणाल ने पटना के महावीर वत्सला अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, पूर्व आईपीएस को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. https://twitter.com/PTI_News/status/1873227780080714163

आचार्य  किशोर की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में रही महती भूमिका : सम्राट चौधरी

आचार्य  किशोर कुणाल के निधन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. सम्राट चौधरी ने अपने एक्स पर लिखा कि पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है. किशोर कुणाल जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है. उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.ॐ शांति. https://twitter.com/samrat4bjp/status/1873217115010023497

किशोर कुणाल की विदाई से बिहार को गहरा आघात 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने लिखा कि पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है. किशोर कुणाल जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है. उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति. https://twitter.com/DilipJaiswalBJP/status/1873218904585064472

ऐसे थे हमारे कुणाल साहब :  जीतनराम मांझी 

हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि कुणाल किशोर जी का जाना मेरे लिए कितनी बड़ी क्षति है यह मैं लिखकर बयां नहीं कर सकता. पिछले दिनों जब मैं अयोध्या गया था तो कुणाल साहब ने मुझे अयोध्या से ऐसे रूबरू करवाया जैसे कोई अयोध्यावासी अपने शहर का इतिहास बता रहा हो. उनकी प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण महावीर कैंसर संस्थान है, जहां की आत्मा किशोर कुणाल साहब में बसती थी. वह हमेशा कहते थें “पद आज है चला जायेगा, पैसा आज है चला जायेगा पर आपके द्वारा किये गये कार्यों को जमाना याद रखेगा. ऐसे थे हमारे कुणाल साहब. https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1873224207682728289

आचार्य किशोर ने कई संस्थाओं की स्थापना की, जो समाज के लिए प्रदान करती है महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं 

बता दें कि आचार्य किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के बरुराज गांव से ली. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. बाद में वह गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने और पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. किशोर कुणाल ने गृह मंत्रालय में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2000 में रिटायर हो गये. रिटायर होने के बाद दरभंगा स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया.  फिर बिहार राज्य धार्मिक बोर्ड के प्रशासन का कार्य संभाला. महावीर मंदिर न्यास के सचिव के रूप में, आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर कैंसर संस्थान, महावीर आरोग्य संस्थान, और महावीर नेत्रालय जैसी संस्थाओं की स्थापना की, जो समाज के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं. उनके कार्यों के कारण पटना स्थित महावीर मंदिर का जीर्णोद्धार भी संभव हुआ.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp