Search

 
 
 

ट्रक की चपेट आई जम्मू की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की कार, बाल-बाल बची

 

बेटी ने ईश्वर को जताया आभार

Srinagar : जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई. जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम जम्मू कश्मीर के अनंतनाग की ओर जा रही थीं. इसी दौरान संगम बिजबेहरा इलाके में पूर्व सीएम की कार ट्रक की चपेट में आ गई. जिससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर,">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-delhi-ncr-punjab-and-jammu-and-kashmir/">दिल्ली-एनसीआर,

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही थी महबूबा

जानकारी के मुताबिक महबूबा मुफ्ती अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानपाल जा रही थी. तभी यह सड़क हादसा हो गया. हालांकि सड़क हादसे में किसी को गंभीर चोट आने की खबर नहीं है. वहीं, एक अधिकारी के अनुसार उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी और ड्राइवर को मामूली चोटें आई है.

पूर्व सीएम की बेटी ने ईश्वर का जताया आभार

इस सड़क हादसे के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सड़क हादसे में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं. उनकी कार आज अनंतनाग के रास्ते में एक भयानक दुर्घटना की शिकार हो गई है. ईश्वर की कृपा से वह और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सकुशल बच गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही