Ranchi: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को सोमवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. CID ने परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तारी के बाद सोमवार को जेल भेजने से पहले एल. ख्यागते को सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच की. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेज दिया गया. JPSC गड़बड़ी मामले में CID की जांच लगातार जारी है.
Leave a Comment