Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व उपाध्यक्ष व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह का निधन हो गया. आज गुरुवार को संजय सिंह ने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली. संजय सिंह के निधन की खबर से जेएससीए अधिकारियों व क्रिकेटप्रेमियों में शोक की लहर है. संजय सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हजारीबाग लाया जायेगा. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को छोड़कर दुनिया से चले गये.
जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह का दिल्ली में निधन
Last Updated: Jan 18, 2024 12:00 AM (IST)