Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स संसद भवन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले

NewDelhi : दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स आज बुधवार को संसद भवन पहुंचे. बिल गेट्स यहां केंद्रीय मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले. खबर है कि दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ. हुई. जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात भारत और माइक्रोसॉफ्ट के बीच तकनीकी और विकास संबंधी सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण हो सकती है. बता दें कि बिल गेट्स गेट्स फाउंडेशन के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और विकास कार्यों में सक्रिय हैं.

बिल गेट्स संसद भवन से बाहर निकले तो मीडिया से रूबरू हुए

उन्होंने भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और तकनीकी नवाचार में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भारत सरकार की स्वास्थ्य नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की संभावना है. मुलाकात के बाद, बिल गेट्स संसद भवन से बाहर निकले तो मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों की उम्मीद जताई.  हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही