Search

 
 
 

पूर्णिया: पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे ने किया सरेंडर, गोपाल हत्याकांड का है आरोपी

 
Purnia: लंबे समय बाद राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया. राजा बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे हैं. राजा पर पूर्णिया के भवानीपुर के हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या का आरोप था.  बीते वर्ष 2 जून को अपराधियों ने गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे यादुका हत्याकांड को लेकर बीमा भारती की काफी किरकिरी हुई थी. तभी से वह विरोधियों के निशाने पर थीं. विधानसभा उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी बीमा उतरी थीं, लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले राजा के पिता एवं भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने भी इसी मामले में पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते कोर्ट में सरेंडर किया था. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने राजा के सरेंडर की पुष्टि कर दी. राजा पर आरोप है कि उसने पैसों के बदले शूटर के जरिये गोपाल यादुका की हत्या करवाई थी. घटना के बाद से वह फरार था. इस पर पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी. पुलिस पहले ही संजय भगत, विशाल राय, ब्रजेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसे भी पढ़ें – शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-praised-modi-said-he-can-hug-both-zelensky-and-putin-i-was-wrong/">शशि

थरूर ने मोदी की तारीफ की, कहा, वे जेलेंस्की और पुतिन दोनों को गले लगा सकते हैं…मैं गलत था…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही