Search

 
 
 

पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने किया सरेंडर, भेजे गये जेल

 
Ranchi : पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बता दें कि उनपर रोड जाम कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई कई आरोप हैं. जानकारी के अनुसार 2021 के सितंबर में चान्हो थाना क्षेत्र स्थित सिलागाई में होने वाले एकलव्य विद्यालय के निर्माण के विरोध में आंदोलन किया गया था. इस आंदोलन का नेतृत्व करने का आरोप देवकुमार धान पर है. इस दौरान बिजुपाड़ा-खलारी रोड जाम को जाम किया गया था. देव कुमार धान के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने सिलागाई गांव में अमर शहीद वीर बंधु भगत के जन्मस्थली एवं आदिवासियों के धर्म स्थल वीर पानी में एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण करने का विरोध कर रहे थे. देवकुमार धान ने स्कूल का निर्माण कही और कराने की बात कही थी. आंदोलनकारियों के द्वारा निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया था. इस मामले को लेकर 25 सितंबर 2021 को चान्हो के तत्कालीन सीओ जफर ने चान्हो थाना में देवकुमार धान समेत अन्य प्रदर्शनकारियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और रोड जाम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले की जांच तत्कालीन ग्रामीण एसपी और एसडीओ ने की थी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने देव कुमार धान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sorens-tenure-was-excellent-champai-soren/">हेमंत

सोरेन का कार्यकाल शानदार रहा : चंपई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही