Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री माधव लाल ने की तेनुघाट अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने की मांग

Advertisement
Advertisement

अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा है

Bermo: गोमिया प्रखंड में प्रत्येक दिन चार से पांच व्यक्तियों की मौत हो रही है. अधिकतर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने की बात सामने आ रही है. कुछ लोग अस्पताल जाने के क्रम में तो कुछ ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं. इस गंभीर संकट को देखते हुए राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल को कोविड सेंटर बनाये जाने की मांग की है.

30 बेड का है अस्पताल

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से बात हुई है. कहा कि बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट अस्पताल को कोविड सेंटर बनाकर आसपास के लोगों को राहत दिया जा सकता है. इस अस्पताल में 30 बेड हैं. ऑक्सीजन की भी सुविधा है. कहा कि बाहर में बेड और ऑक्सीजन दोनों की समस्या है. साथ ही एंबुलेंस की भी कमी है.

उन्होंने कहा कि गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 चिकित्सकों का पदस्थापन है. लेकिन प्रभारी डॉ एच बारला के अलावा अन्य चिकित्सक की अस्पताल में ड्यूटी की भूमिका संदिग्ध रहती है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि तेनुघाट अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने के साथ-साथ गोमिया अस्पताल में भी चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाय.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही