Search

 
 
 

पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने चुनावी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

 
Ranchi :   गढ़वा के विश्रामपुर सीट से चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे रामचंद्र चंद्रवंशी ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. रामचंद्र चंद्रवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.  वह पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे.

चुनाव हारने के लिए मंईयां योजना को ठहराया जिम्मेदार 

रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, जनता का निर्णय ही सर्वोपरि है. उन्होंने चुनाव में अपनी हार के लिए मंईयां सम्मान योजना को जिम्मेदार बताया.

क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे

पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, उसे पूरा करेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही