Search

 
 
 

पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड : आरोपी शेष नाथ सिंह को HC से मिली बेल

 
Ranchi :  पूर्व मंत्री राजा पीटर के बॉडी गार्ड शेष नाथ सिंह को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है. इससे पहले हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री राजा पीटर को भी बेल मिल चुकी है. शेषनाथ सिंह पर पूर्व मंत्री और तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या में संलिप्तता का आरोप है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में शेष नाथ की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. शेष नाथ सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अजय शाह और अंकित विशाल ने बहस की.

9 जुलाई 2008 को स्कूल के कार्यक्रम के दौरान रमेश सिंह मुंडा की हुई थी हत्या

बता दें कि बुंडू के एसएस हाई स्कूल में 9 जुलाई 2008 को एक समारोह था. इसमें पूर्व मंत्री और तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे. समारोह में छात्रों को सम्मानित करने और पुरस्कार देने के बाद वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उसी समय कुंदन पाहन दस्ते के नक्सलियों ने स्कूल में आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इसमें रमेश सिंह मुंडा, उनके दो सरकारी बॉडीगार्ड शिवनाथ मिंज और खुर्शीद आलम सहित एक छात्र रामधन पातर की मौत हो गयी थी. इसको लेकर बुंडू थाना में मामला दर्ज किया गया था. रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की बाद में एनआईए ने मामले की जांच की. कुंदन पाहन के सरेंडर करने के बाद उससे पूछताछ के दौरान इसमें राजा पीटर का नाम आया था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही