Search

 
 
 

पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

 
Ranchi :  पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त प्रभात शर्मा की अदालत में सरेंडर किया. जिसके बाद कोर्ट ने अमित महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाये गये.  इस केस में उन्होंने रांची सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने उन्हें अग्रिम बेल देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में भी अग्रिम बेल के लिये याचिका दाखिल की थी. जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद अमित महतो ने आज मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया है. इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ">https://lagatar.in/senior-sports-journalist-and-dhonis-mentor-chanchal-bhattacharya-will-teach-the-tricks-of-cricket-to-the-players-of-ranchi-university/">वरिष्ठ

खेल पत्रकार और धोनी के मेंटर रहे चंचल भट्टाचार्य रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही