Search

 
 
 

पूर्व विधायक चंद्रिका महथा ने थामा कांग्रेस का दामन

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अभियान आ अब लौट चलें के तहत गिरिडीह जिला में जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने चंद्रिका महथा को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का यह परिणाम है कि युवा हों या बुजुर्ग, महिला हो या किसान, सभी लोगों का रूझान कांग्रेस के प्रति बढ़ा है. अब राज्य की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का संविधान और लोकतंत्र बच सकता है. नफरत खत्म किया जा सकता है.

गर्व महसूस हो रहा- महथा

चंद्रिका महथा ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस की सदस्यता लेकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. इस पार्टी ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर देश को आजाद करवाया और हम आजाद भारत के नागरिक बने. कांग्रेस का कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और प्यार ने कांग्रेस में आने को विवश कर दिया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/filaria-eradication-program-will-run-in-9-districts-of-jharkhand-from-august-10-25/">झारखंड

के 9 जिलों में 10-25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही