Search

 
 
 

पूर्व विधायक देव कुमार धान ने दायर की जमानत अर्जी, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

 
Ranchi : पूर्व विधायक और वर्तमान में मांडर विधानसभा से प्रत्याशी देव कुमार धान ने जमानत के लिए रांची व्यवहार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. देव कुमार धान ने आपराधिक मामले को लेकर न्यायायुक्त की अदालत में जमानत याचिका दायर की है. अदालत 27 जून को जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगी. रांची व्यवहार न्यायालय के न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने मांडर थाना से केस डायरी की मांग की है. इसके साथ ही अदालत ने तब तक के लिए आरोपी देव कुमार धान की गिरफ्तारी पर रोक लगाए का आदेश दिया है. बता दें कि पूर्व विधायक और मांडर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव प्रत्याशी देव कुमार धान के खिलाफ  उनके ही विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मण खलखो ने मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. देव कुमार धान पर अपने सहयोगी के साथ मिलकर मारपीट करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : भड़काऊ">https://lagatar.in/photo-of-nawab-chishti-who-posted-inflammatory-with-minister-and-mla-goes-viral/">भड़काऊ

पोस्ट करने वाले नवाब चिश्ती का मंत्री और विधायक के साथ फोटो वायरल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही