Search

 
 
 

विधानसभा गेट में धरने पर बैठे पूर्व विधायक दिनेश षाडंगी,BJP ने दिया समर्थन

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा सत्र के पहले बीजेपी के पूर्व विधायक दिनेश षाडंगी अपनी मांगो को लेकर विधानसभा के गेट के सामने धरना पर बैठ गये. अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां भी वे अपने साथ लेकर बैठे थे. उन्होंने सरकार से मांग की कि विधायकों और पूर्व विधायकों की गंभीर बीमारी चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि में अवलंब कटौती समाप्त की जाए और पूरी राशि का भुगतान किया जाए. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-rpn-singhs-advice-to-the-officers-listen-to-the-workers-otherwise-they-will-come-to-the-office-and-explain/">रांची:

अधिकारियों को आरपीएन सिंह की नसीहत, कार्यकर्ताओं की बात सुनें, नहीं तो ऑफिस आकर समझायेंगे

वित्तरहित शिक्षा नीति झारखंड के माथे पर कलंक का टीका

उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति झारखंड के माथे पर कलंक का टीका है. इसे खत्म कर अल्पसंख्यक विद्यालयों की तर्ज पर सभी अनुमति एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन राशि अनुदान के रूप में दिया जाए.

रेलवे लाइन के लिए सरकार भेजे अनापत्ति पत्र

दिनेश षाडंगी ने चाकुलिया बुड़ामारा रेलवे लाइन के लिए राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है. साथ ही कहा है कि झारखंड में पड़ने वाले 35 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए राज्य सरकार भी ओडिशा सरकार की तरह सहमति केंद्र को भेजे.

बीजेपी विधायकों ने किया धरना का समर्थन

दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि यह सभी मुद्दे जनहित के लिए हैं और राज्य सरकार को इस पर गंभीर होने की जरूरत है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, मनीष जायसवाल और अनंत ओझा समेत कई विधायक उनके धरने में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-modi-government-is-harmful-to-employment-cited-cmii-report/">राहुल

गांधी ने कहा, मोदी सरकार रोजगार के लिए हानिकारक है, CMII की रिपोर्ट का हवाला दिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही