Search

 
 
 

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला मामला: NIA ने दाखिल की चार्जशीट

 
Ranchi: पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. इस मामले में एनआईए ने चार्जशीट दाखिल किया हैं. एनआईए की जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति भाकपा माओवादी के सदस्य हैं, और उन्होंने उन बैठकों में भाग लिया जिसमें पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को निशाना बनाने की साजिश रची गई. उन्होंने उस अपराध में भी भाग लिया, जिसके चलते पुलिस कर्मियों की चोट और मौत हुई और हथियारों और गोला-बारूद की लूट हुई. जांच से यह भी पता चली कि आरोपी व्यक्ति शाका उर्फ ​​तिवारी बांकिरा नक्सली कृत्यों के लिए सदस्यों की भर्ती में शामिल था और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता था. मामले में आगे की जांच जारी है. टॉप माओवादी नेता शाका उर्फ ​​तिवारी बांकिरा को एनआईए ने बीते एक दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था. माओवादी नेता शाका उर्फ ​​तिवारी बांकिरा भाकपा माओवादी का एक सशस्त्र कैडर था और उसने हमले के लिए अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी. इसे पढ़ें- मांडू">https://lagatar.in/mandu-mla-jp-bhai-patels-elder-brother-ramprakash-bhai-patel-passed-away/">मांडू

व‍िधायक जेपी भाई पटेल के बड़े भाई राम प्रकाश भाई पटेल का न‍िधन

चार जनवरी 2022 को हुआ था पूर्व विधायक पर हमला

घटना के दिन चार जनवरी 2022 की शाम झीलरुआं मैदान में आयोजित खेलकूद समारोह में शामिल पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था. उन्होंने भीड़ में शामिल होकर अपनी जान बचाई थी. नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों अंगरक्षकों को घेर लिया था. नायक के अंगरक्षक नक्सलियों से उलझ गए, लेकिन उनकी संख्या अधिक थी, जिससे वे हथियार लूटने में सफल रहे. नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम की हत्या कर दी. एक अंगरक्षक ने घायल अवस्था में भागकर अपनी जान बचाई थी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-01-jan-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।01 JAN।।वेलकम 2023: पर्यटन स्थलों पर धूम।।गंभीर बीमारियों की जद में पुलिस जवान।।खरसावां के शहीदों को नमन।।राजस्थानः सड़क हादसे में 5 मरे।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

रांची शाखा में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

एनआइए ने रांची शाखा में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा व सोनाराम होनहागा के विरुद्ध जुलाई महीने में प्राथमिकी दर्ज की थी. सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के हैं.झारखंड पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की योजना सुनियोजित थी. नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व विधायक के अंगरक्षकों के हथियार लूटना था, जिसमें वे सफल हो गए. अंगरक्षकों ने विरोध कर दिया तो नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी. हालांकि, तीसरा अंगरक्षक भागने में सफल रहा था, नहीं तो नक्सली उसे भी मार देते. इस घटना में कुख्यात नक्सली मोछू के दस्ते का हाथ बताया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही