Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह फिर पहुंचे डेंटल क्लिनिक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दांत का इलाज कराने बुधवार 12 अक्टूबर को एक बार फिर बैंक मोड़ स्थित निजी डेंटल क्लिनिक ले जाया गया. वहां ऑपरेशन के जरिये उनका दांत सेट किया गया. दोपहर में संजीव सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बैंक मोड़ स्थित साईं क्लिनिक ले जाया गया, जहां लगभग डेढ़ घंटे तक इलाज चला. इससे पहले कोर्ट के आदेश पर विगत 16 सितंबर और 23 सितंबर को भी उन्हें डेंटल क्लिनिक ले जाया गया था. उनके साथ पत्नी रागिनी सिंह और कई समर्थक भी थे. रागिनी सिंह ने कहा कि अब पहले से सुधार है. एक बार और डॉक्टर के पास आना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही