Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व विधायक मनगढ़ंत बातों से जनता को गुमराह कर रहे हैं : झामुमो

Advertisement
Advertisement
Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान और प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का ठेकेदारी पेशा रहा है. इसी क्रम में उन्हें अलकतरा घोटाला में जेल भी जाना पड़ा था. ठेकेदारी में कमीशन लेना और देना दोनों पूर्व विधायक भलीभांति जानते हैं. अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान पूर्व विधायक 4-5 पोसूआ ठेकेदार रखे थे. आज वैसे लोगों का व्यवसाय बंद हो जाने से पूर्व विधायक मुश्किल में हैं. अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विगत पौने 3 वर्षों में कई भूमिहीन परिवार, जो दलित और आदिम जनजाति समाज से आते थे, उन्हें पट्टा दिलाकर कल्याणपुर में बसाया है. ऐसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ वह फरठिया के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं. कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में गैरमजरूआ जमीन पर ग्रामीणों का कब्जा रहता है. जब सरकारी योजनाएं आती हैं तो प्रशासन उसे कब्जा मुक्त कर विकास की योजनाएं धरातल पर उतारने का काम करती है. ऐसे में इनकी नकारात्मक राजनीति विकास विरोधी प्रतीत होती है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-insists-on-talks-on-russia-ukraine-war-in-the-presence-of-putin-at-the-economic-forum/">पीएम

मोदी ने  इकोनॉमिक फोरम में पुतिन की मौजूदगी में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बातचीत पर जोर दिया
प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि वह ठग बाबा बनकर अपने चार चोरों के साथ गढ़वा में लोगों को ठगने और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. उनका नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदला. इसीलिए गढ़वा की जनता ने उन्हें विधायकी से बेदखल कर दिया. वे मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के विकास कार्यों से इतना घबरा गए हैं कि उन्हें आगामी चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है. इसलिए मनगढ़ंत बातों से जनता को गुमराह कर रहे हैं. प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अशर्फी राम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता पूरन तिवारी, फखरे आलम और जब्बार अंसारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– विधायकों">https://lagatar.in/assam-cm-himanta-biswas-name-came-up-in-buying-mlas-we-want-to-tell-that-we-have-majority-figures-in-the-house-hemant/">विधायकों

को खरीदने में असम CM हिमंत बिस्वा का नाम सामने आया, हम बताना चाहते हैं कि सदन में हमें बहुमत का आंकड़ा है– हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही