Search

 
 
 

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन

National News. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जायेगा. परिवार के लोगों ने बताया है कि पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने के समय और अंतिम संस्कार की जानकारी जल्दी साझा की जायेगी.
 
पूर्व सांसद

National News: राज्यसभा के पूर्व सांसद, बीजेपी के संस्थापक सदस्य और SIS ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन डॉ रविन्द्र किशोर सिन्हा का शुक्रवार को नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया है.  उनके परिवार के सदस्यों ने निधन की खबर की पुष्टि की है. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जायेगा.

 

परिवार के लोगों ने बताया है कि पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने का समय और अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी जल्दी साझा की जायेगी. डॉ सिन्हा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. वे 75 साल के थे. उनके निधन की सूचना से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है. पार्टी नेताओं और करीबियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.

 

उन्हें सुरक्षा जगत में सम्मान से 'आर के' (R K) के नाम से जाना जाता रहा है. सिन्हा, पहली पीढ़ी के उद्यमी थे, जिन्होंने 1974 में भारत के पूर्वी हिस्से में, दो लोगों की एक टीम के साथ और एक छोटे से किराए के दफ्तर से 'सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड' की सफलतापूर्वक शुरुआत की थी. उनके नेतृत्व में एसआइएस ग्रुप ने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में देश-विदेश में व्यापक विस्तार किया. एक उद्यमी के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले संस्थान का नेतृत्व किया.

 


सिन्हा ने राजनीति विज्ञान और कानून में स्नातक की पढ़ाई की थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद, सेवानिवृत्त सैनिकों की मदद करने के लिए उन्होंने 'सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज' की स्थापना की.  2014 में वे  बिहार से राज्यसभा के लिए सांसद के रूप में निर्वाचित हुए.  बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल होने के कारण बिहार भाजपा में उनका विशिष्ट स्थान था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही