Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ सिंह बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर

  • रिम्स मेडिकल बोर्ड ने लिया निर्णय, उम्र कैद की सजा काट रहे दोनों
  • 18 अप्रैल से चल रहा था रिम्स में इलाज
Ranchi  : उम्र कैद की सजा काट रहे बिहार के महाराजगंज से तीन बार जदयू और एक बार राजद से सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ सिंह को बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है. रिम्स मेडिकल बोर्ड ने यह निर्णय लिया है. दोनों का इलाज फिलहाल रिम्स में चल रहा था. 18 अप्रैल को दोनों को हजारीबाग सेंट्रल जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती किया गया था. 22 साल पुराने तत्कालीन विधायक अशोक सिंह की हत्या मामले में दोनों उम्र कैद की सजा काट रहे हैं.

जेल प्रबंधन को दी गयी है सूचना

प्रभुनाथ सिंह की दोनों आंख में मोतियाबिंद है. यहां उनके दाहिने आंख का ऑपरेशन किया गया था. जबकि बाएं आंख के ऑपरेशन की तैयारी में चिकित्सक थे. उनके भाई दीनानाथ सिंह कैंसर से पीड़ित हैं. उनका इलाज रिम्स के ऑन्कोलॉजी विभाग के चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था. इसी बीच रिम्स मेडिकल बोर्ड की टीम ने उच्चतर इलाज के लिए दोनों को एम्स रेफर कर दिया है. रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि एम्स रेफर करने की सूचना दे दी गई है. अब जेल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें बाहर ले जाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – इमरान">https://lagatar.in/imran-khan-claims-in-the-court-i-can-be-killed-by-injecting-poison-not-allowed-to-go-to-the-washroom-for-24-hours/">इमरान

खान का कोर्ट में दावा- मुझे जहर का इंजेक्‍शन देकर मार सकते हैं, 24 घंटे वॉशरूम नहीं जाने दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही