Search

 
 
 

पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के पुत्र राजेश महतो का निधन

 
Dhanbad: गिरिडीह के पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के मंझले पुत्र राजेश महतो उर्फ डब्बू बाबू का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उनकी उम्र 53 साल थी. राजेश महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के पोते थे. उनके निधन पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक जेपी पटेल, भाजपा नेता तारा देवी और स्वपन कुमार महतो सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है. इसे भी पढ़ें -PMAY-URBAN">https://lagatar.in/pmay-urban-target-has-to-be-completed-by-december-otherwise-the-central-share-will-be-deprived/">PMAY-URBAN

का टारगेट दिसंबर तक करना होगा पूरा, नहीं तो केंद्रांश से होना पड़ेगा वंचित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही