Search

 
 
 

पूर्व सांसद के परिवार का झारखंड भवन के लिफ्ट में फंसना, जिम्मेदार कौन? देख-रेख का जिम्मा किसका?

Ranchi News: जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, झारखंड भवन के मेंटेनेंस का जिम्मा किसी किशोर शाहदेव नामक व्यक्ति की है. वह कांग्रेस नेता संजय पांडेय के करीबी हैं. दुर्घटना के वक्त ठेकेदार का कोई व्यक्ति झारखंड भवन में मौजूद नहीं था. लिफ्ट का धंस जाना और 45 मिनट तक लिफ्ट में लोगों का रहना किसी की भी स्थिति को गंभीर बना सकता है.
 
लिफ्ट में फंसे लोग

Ranchi News: पूर्व सांसद घुरन राम के परिवार के लोग दिल्ली स्थित झारखंड भवन के लिफ्ट में फंसने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल इसलिए भी क्योंकि झारखंड भवन में ही राज्य के तमाम वीवीआईपी ठहरते हैं, उसी लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं. उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए. 


जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, झारखंड भवन के मेंटेनेंस का जिम्मा किसी किशोर शाहदेव नामक व्यक्ति की है. वह कांग्रेस नेता संजय पांडेय के करीबी हैं. दुर्घटना के वक्त ठेकेदार का कोई व्यक्ति झारखंड भवन में मौजूद नहीं था. लिफ्ट का धंस जाना और 45 मिनट तक लिफ्ट में लोगों का रहना किसी की भी स्थिति को गंभीर बना सकता है.

इसे भी पढ़ें - 

 https://lagatar.in/major-action-by-acb-in-land-compensation-scam-then-amin-and-head-assistant-arrested


झारखंड भवन में एक कनीय अभियंता का भी पदस्थापन है. कनीय अभियंता का नाम सुनील कुमार है. वह दिल्ली में ही रहते हैं और कई सालों से झारखंड भवन के देख-रेख का ही काम करते हैं. लेकिन सूचना यह है कि दुर्घटना (29 सितंबर की रात) के बाद अब तक वह झारखंड भवन नहीं पहुंचे हैं. फिर कौन बतायेगा कि लिफ्ट का मेंटेनेंस क्यों ठीक से नहीं हुआ. 


दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद भी भवन निर्माण विभाग की तरफ इस मामले की न तो जांच का आदेश दिया गया है और न ही किसी तरह की कार्रवाई का.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही