Search

 
 
 

BREAKING : पाक के पूर्व पीएम इमरान खान रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

 
Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को रिहा कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इमरान खान को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया, जिसके बाद इमरान को रिहा कर दिया गया. कल इमरान खान इस्लामाबाद हाइकोर्ट में पेश होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने इमरान से कहा कि हिंसा रुकवाएं. हम देश में शांति चाहते हैं. इमरान ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इमरान ने कहा कि हम हिंसा नहीं, देश में चुनाव चाहते हैं. आगे इमरान खान ने कहा कि उन्हें कोर्ट से अगवा किया गया था. उन्हें लाठियों से पीटा भी गया था. अब इमरान ने राहत की सांस ली है. इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि यह भविष्य के लिए उदाहरण पेश करने का समय है. पाकिस्तान को जेल नहीं बनने देंगे. जांच एजेंसी NAB ने देश को बहुत बर्बाद किया है. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/it-is-not-clear-why-rahul-gandhi-is-unable-to-come-to-court-justice-is-equal-for-all-so-be-physically-present-read-mp-mla-court-order/">राहुल

गांधी कोर्ट आने में क्यों असमर्थ हैं यह स्पष्ट नहीं, न्याय सबके लिए समान, इसलिए सशरीर हाजिर हों, पढ़िए MP-MLA कोर्ट का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही