Search

 
 
 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किये गये

 
 Islamabad : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आयी है. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किये जाने की सूचना है. पिछले साल दिसंबर में स्थापित समूह पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस (पीडब्ल्यूए) के सदस्य ने 72 वर्षीय खान के नामांकन की घोषणा की. वे नॉर्वे के राजनीतिक दल पार्टीएट सेंट्रम से जुड़े हुए हैं. बता दें कि इससे पहले भी इमरान खान 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किये जा चुके हैं.

पार्टीएट सेंट्रम ने सोशल मीडिया मंच पर घोषणा  की

‘पार्टीएट सेंट्रम ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया. हमें पार्टीएट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन कर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है. पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. इस साल जनवरी में खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गयी है. हालांकि इमरान खान ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि ये सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. एक बात और कि 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान सत्ता से बाहर हो गये थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/india-denies-new-york-times-report-of-selling-banned-equipment-to-russia-says-allegations-against-hal-are-false/">भारत

ने रूस को प्रतिबंधित उपकरण बेचने की न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट नकारी, कहा, HAL पर आरोप गलत…
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही