Search

 
 
 

पूर्व पाकिस्‍तानी राष्‍ट्र‍पति परवेज मुशर्रफ दुबई में गिन रहे अंतिम सांसें, पाकिस्‍तान आने देने की लगा रहे गुहार

 
Islamabad : पूर्व पाकिस्‍तानी राष्‍ट्र‍पति मुशर्रफ गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी हालत बहुत खराब है. इससे पहले मुशर्रफ के परिवार ने शुक्रवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया था जिसमें कहा जा रहा था कि मुशर्रफ का निधन हो गया है. परिवार ने कहा कि मुशर्रफ (79) बीमार हैं और इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि उनका ठीक होना अब असंभव है. बता दें कि पाकिस्‍तान के सैन्‍य तानाशाह रहे जनरल मुशर्रफ गिरफ्तारी के डर से साल 2016 से ही दुबई में रह रहे हैं. परिवार के अनुसार मुशर्रफ अब ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, जब उनका ठीक होना असंभव है.

मुशर्रफ के खिलाफ पाकिस्‍तान में कई मुकदमे लंबित हैं

खबरों के अनुसार जनरल मुशर्रफ ने अपने नजदीकी लोगों से आखिरी इच्‍छा जताई है कि वह अपना अंतिम समय पाकिस्‍तान में बिताना चाहते हैं. मुशर्रफ के खिलाफ पाकिस्‍तान में कई मुकदमें लंबित हैं और उनकी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. ऐसे में अब मुशर्रफ के करीबी लोगों ने वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बाजवा और शहबाज सरकार से गुहार लगाई है. पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के अनुसार मुशर्रफ जल्‍द से जल्‍द स्‍वदेश वापस लौटना चाहते हैं. उनके करीबी लोगों ने सेना प्रमुख और शहबाज सरकार से गुहार लगाई है कि मुशर्रफ के घर वापसी में मौजूद परेशानियों को दूर किया जाये.

जनरल मुशर्रफ  3 सप्‍ताह से अस्‍पताल में भर्ती  हैं

पूर्व में मुशर्रफ के परिवार ने ट्वीट करके कहा था, उन्‍हें एमिलॉयडोसिस के बाद पिछले 3 सप्‍ताह से अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वह एक ऐसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं जहां से उनका ठीक होना असंभव है और उनके अंग अब ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. उनके आसान दैनिक जीवन के लिए कामना कीजिए. मुशर्रफ के करीबी मुहम्‍मद अमजद ने कहा कि पूर्व पाकिस्‍तानी राष्‍ट्र‍पति गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी हालत बहुत खराब है. अमजद ने कहा कि मुशर्रफ ने अपने जीवन में पाकिस्‍तान के विकास में अहम भूमिका निभाई थी और यह उनका अधिकार है कि उन्‍हें अब अपना आखिरी समय पाकिस्‍तान में बिताने दिया जाये. जान लें कि पिछले सप्‍ताह पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने कहा था कि मुशर्रफ की बीमारी को देखते हुए उनके पाकिस्‍तान वापसी में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही