Search

 
 
 

पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, छह राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति

Lagatar Desk: ब्रज मोहन राम 1996 से 2004 तक लोकसभा के सदस्य रहे। संसद में कोयला, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण से संबंधित समितियों में उनकी भागीदारी रही.
 
ब्रज मोहन राम (फाइल फोटो)

Lagatar Desk: देश में छह राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है. राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के मुताबिक पलामू के पूर्व बीजेपी सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. ब्रज मोहन राम 1996 से 2004 तक पलामू संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य रहे हैं. संसद में कोयला, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण से संबंधित समितियों में उनकी भागीदारी रही. इनके अलावा डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है.

 

महेंद्रगढ़ से पूर्व बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य सुधा यादव कर्नाटक की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी. वह थावरचंद गहलोत की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

 

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे. 

 

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गौतम सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे.


सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है.

 

ओम प्रकाश माथुर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद हैं. उन्हें जुलाई 2024 में सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. अब उन्हें केरल भेजा गया है.

 

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इससे पहले केरल के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे. वह गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बिहार व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं. जनवरी 2025 से केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आर्लेकर को अब तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया है. आर.एन. रवि के मार्च में पश्चिम बंगाल स्थानांतरित होने के बाद आर्लेकर तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही