Search

 
 
 

Gayaji News: पूर्व पंचायत सचिव की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Gayaji News: मानपुर प्रखंड के नारायण नगर निवासी पूर्व पंचायत सचिव सिद्धेश्वर प्रसाद की तबीयत करीब 20 दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी. उनके बेटे ने उन्हें शहर के शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके हृदय में ब्लॉकेज बताया और ऑपरेशन कर दो स्टेंट लगाए.
 
सांकेतिक तस्वीर

Gayaji News: गयाजी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पूर्व पंचायत सचिव की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज को गलत दवा चलाया गया. अस्पताल में हंगामे के बाद रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के मुताबिक मानपुर प्रखंड के नारायण नगर निवासी पूर्व पंचायत सचिव सिद्धेश्वर प्रसाद की तबीयत करीब 20 दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी. उनके बेटे ने उन्हें शहर के शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके हृदय में ब्लॉकेज बताया और ऑपरेशन कर दो स्टेंट लगाए.

 

इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को घर जाने की सलाह दी, और एक महीने में दोबारा चेकअप के लिए आने को कहा. परिजनों का कहना है कि इसके बाद जब वे कई बार अस्पताल पहुंचे और मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. उन्हें आश्वस्त किया जाता रहा कि स्टेंट लग चुका है और अब कोई परेशानी नहीं होगा.

 

परिजनों का आरोप है कि मरीज को जरूरत से अधिक दवाएं दी गई, जिससे उनकी हालत और कमजोर होती चली गई. उनका दावा है कि हृदय रोग के लिए जरूरी दवाओं के बजाय दूसरी दवाएं दी गई और कथित ओवरडोज के कारण मरीज की मौत हई. वहीं, रामपुर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही