Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर बने प्रधानमंत्री के सलाहकार

Advertisement
Advertisement
New Delhi : पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई. कपूर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं. वह 30 नवंबर 2021 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे.

नियुक्ति दो साल के लिए

आदेश के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्त दो साल की अवधि के लिए हुई है. वरिष्ठ नौकरशाह हरि रंजन राव  और आतिश चंद्र  को प्रधानमंत्री कार्यालय  में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.

मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएस अधिकारी हैं

राव मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वह दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड में प्रशासक के पद पर हैं. आतिश चंद्र राव बिहार कैडर के अधिकारी हैं. वह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं. 1994 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें –  बर्लिन">https://lagatar.in/pm-modi-in-berlin-children-sang-patriotic-songs-pm-gave-a-special-gift/">बर्लिन

में पीएम मोदी, बच्चों ने सुनायी देशभक्ति गीत, पीएम ने दिया खास गिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही