Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व PM मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित, एम्स में भर्ती

Advertisement
Advertisement

New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. एक दिन पहले ही मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. बता दें कि इससे पहले भी कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

वैक्सीनेशन में तेजी लाने की दी थी सलाह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिख कर वैक्सीनेशन में तेजी लाने की सलाह दी थी. पत्र में उन्होंने लिखा था कि कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है. हमें टीकाकरण पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के नंबरों के बजाय कितनी फीसदी आबादी का टीकाकरण किया गया है इस पर ध्यान देना चाहिए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही