Search

 
 
 

पलामू जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा कुमारी ने थामा भाजपा का दामन

 
  • परिवारवादी पार्टियों से देश और राज्य का भला नहीं : बाबूलाल
Ranchi :  पलामू जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा कुमारी ने आज बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यालय कक्ष में चंद्रमा कुमारी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया. चंद्रमा कुमारी के अलावा हरेंद्र मेहता, रोहित मेहता, सुधीर मेहता, रविंद्र मेहता, राम प्रसाद राम, कामेश्वर राम, अवधेश राम, वीरेंद्र राम, विनोद राम, प्रभु राम, शिव राम, मोती राम, सुखलाल राम, कुंदन राम, संतोष कुमार, राजमुनी राम, गजेंद्र सिंह, नागेंद्र रजवार, अमर रजवार, कमलेश रजवार, संजय रजवार, अमर पासवान, अजय पासवान, श्यामलाल रजवार, बीरेंद्र सिंह, मोहम्मद रसूल अंसारी आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

परिवारवादी पार्टियां केवल परिवार की चिंता में लिप्त

इस अवसर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां केवल परिवार की चिंता में लिप्त है. यह पार्टियां आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. कहा कि ऐसी पार्टियां देश की भलाई नहीं कर सकती और यह बात जनता जान चुकी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं एक परिवार की पार्टी बन गयी है. यह सभी परिवारवादी पार्टियों के भ्रष्टाचार की पोषक बन गयी है. इतना ही नहीं कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार की जननी है.

मोदी और बाबूलाल से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की - चंद्रमा कुमारी

चंद्रमा कुमारी ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. कहा कि वह नरेंद्र मोदी और बाबूलाल मरांडी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. कहा कि तीसरी बार केंद्र में मोदी की सरकार और राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही