Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन

Pune : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. शेखावत को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात कृषिविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत के ने अमरावती के पहले महापौर के रूप में कार्य किया. उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शेखावत के निधन पर शोक जताया है.

मोदी, कोविंद ने शोक जताया

मोदी ने ट्वीट किया, डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन पर मेरी संवेदनाएं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ है. उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज में एक पहचान बनाई. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह डॉ. देवीसिंह शेखावत के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं. उन्होंने ट्वीट किया, दुख की इस घड़ी में प्रतिभा सिंह पाटिल जी और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं.
से भी पढ़ें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही