Search

 
 
 

पूर्व सीएम के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस

 
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू शुक्रवार को ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, पिंटू के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट को ईडी आज कॉपी कर सकती है. साथ ही हेमंत सोरेन, विनोद सिंह और पिंटू को आमने सामने बैठाकर ईडी पूछताछ कर सकती है. इसे भी पढ़ें - सत्ता">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-the-top-power-reached-ed-office-inquiry-will-be-held-regarding-posting-of-bureaucrats/">सत्ता

शीर्ष के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, ब्यूरोक्रेट्स की पोस्टिंग को लेकर होगी पूछताछ

पूर्व प्रेस सलाहकार ने ED को लिखा था पत्र

अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने ईडी को पत्र लिखा था, पत्र में उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है, इसलिए पूछताछ के लिए उन्हें 22 जनवरी के बाद का समय दिया जाये. इससे पहले ईडी ने बीते छह जनवरी को अभिषेक प्रसाद को समन भेजकर 16 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. हालांकि वो ईडी ऑफिस नहीं जा पाए थे. उनसे 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में पूछताछ की जानी थी. गौरतलब है कि ईडी ने बीते तीन जनवरी को कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/bengal-female-prisoners-getting-pregnant-in-jails-196-children-born-amicus-curiaes-report-presented-in-calcutta-high-court/">बंगाल

: जेलों में गर्भवती हो रहीं महिला कैदी, 196 बच्चे जन्मे, कोलकाता हाई कोर्ट में पेश हुई न्यायमित्र की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही