Search

 
 
 

रांची के पूर्व डीडीसी सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. रांची में डीडीसी के पद पर काम कर चुके सुनील कुमार सिंह लालपुर के सिदो-कान्हू पार्क के निकट विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे. वह लंबे समय से बीमार थे.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार सिंह का शव फंदे से लटका हुआ मिला है. रांची में डीडीसी के पद पर काम कर चुके सुनील कुमार सिंह लालपुर के सिदो-कान्हू पार्क के निकट विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे. वह लंबे समय से बीमार थे. घटना की खबर मिलने के बाद प्रशासनिक हलको में शोक है. उनके साथ काम कर चुके अधिकारी कर्मचारी सकते में हैं. 

 

पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार सिंह रांची में अकेले रहते थे. उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य पटना में रहते हैं. शनिवार की रात उन्होंने अपने परिचितों से बात की थी. लेकिन उसके बाद किसी से बात नहीं की. सुबह में जब नौकरानी काम के लिए फ्लैट पर पहुंची तो उनकी आत्महत्या के बारे में पता चला.

 

नौकरानी ने पहले पड़ोसियों को जानकारी दी. फिर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि सुनील कुमार सिंह ने बीमारी की वजह से आत्महत्या की या इसकी कोई और वजह थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही