Search

 
 
 

RLJP के पूर्व विधायक सुनील पांडे BJP में शामिल, बाहुबली के बेटे संदीप ने भी ली पार्टी की सदस्यता

 
Patna :  बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज शामिल है. उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरजेएलपी) के प्रमुख पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व विधायक और बाहुबली सुनील पांडे ने आज रविवार को बीजेपी में शामिल हो गये हैं. चार बार के विधायक रहे सुनील पांडे ने अपने बेटे संदीप पांडे के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलायी. इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि तरारी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी सुनील पांडे के बेटे संदीप पांडे को अपना उम्मीदवार बना सकती है. https://twitter.com/PTI_News/status/1825010115507802460

समर्थक चाहती थी कि बीजेपी जॉइन करूं तो कर लिया : सुनील पांडे 

भाजपा में शामिल होने के बाद सुनील पांडे ने कहा कि मैं पहले भी एनडीए में था. आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गया हूं. कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को कैसे मजबूत करना है, इस पर काम करेंगे. कहा कि पूरे प्रदेश से मेरे समर्थक आये हैं. सभी पार्टी हित में काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे. कहा कि 2025 में भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे. तरारी में होनेवाले उपचुनाव में सुनील पांडे या उनके बेटे द्वारा चुनाव लड़ने वाले सवाल पर सुनील पांडे ने कहा कि आप समझदार है, जनता भी समझदार है. समर्थक की भावना को देखते हुए पार्टी जो निर्णय लेगी, उसमें हम पार्टी के साथ हैं. आरएलजेपी को छोड़ने की बात पर कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदलती हैं, मेरे समर्थक चाहते थे कि मैं भाजपा में शामिल हो जाऊं, जो भी होगा, अच्छा होगा. https://twitter.com/PTI_News/status/1825024732158156888

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही