Search

 
 
 

RU के पूर्व वीसी डॉ शीन अख्तर का कोरोना से निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

 

Ranchi : कोरोना की दूसरी लहर के कारण झारखंड में हर रोज बड़ी शख्सीयत हमसे जुदा हो रही हैं. शनिवार को भी बुरी खबर आई है. रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शीन अख्तर का निधन हो गया है. वे कोरोना से संक्रमित थे और उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था. सात दिन पूर्व उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉ शीन अख्तर रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रतिकुलपति भी रहे. डॉ अख्तर ने कई किताबें भी लिखीं और उनके कई विषयों पर शोध भी हैं. सैयद शेख बिहारी पर उनका शोध काफी उपयोगी है. उनके निधन से रांची के शिक्षा जगत में शोक का माहौल है. सभी मर्माहत हैं. रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने भी शीन अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही