Search

 
 
 

आरयू के पूर्व VC रमेश कुमार पांडेय को बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने किया सम्मानित

 

Ranchi : बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका- BJANA ने सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय को सम्मानित किया.  BJANA  वर्ष 1976 से अमेरिका और भारत में लोगों की सेवा कर रहा है. न्यू जर्सी में BJANA के ऑनलाइन वार्षिक होली महोत्सव के दौरान डॉ. रमेश कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया. BJANA के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश गुप्ता ने जानकारी दी की इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए जूम एप के माध्यम से 17 अप्रैल को वर्चुअल महोत्सव मनाया गया था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/award.jpg"

alt="" class="wp-image-52280"/>

क्या है BJANA

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका  संगठन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आपदा राहत, कोविड महामारी और विभिन्न सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है. यह अमेरिका में भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयासरत है. इस संगठन के माध्यम से प्रवासी एलमुनि नि:शुल्क (प्राण) का गठन भी भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों ने मिलकर किया है. इसके तहत बिहार और झारखंड में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है. इससे जुड़े डॉक्टरों ने रांची में एक प्राण क्लिनिक की स्थापना की है, जहां जरूरतमंदों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिलती है.

जानिए डॉ. रमेश कुमार पांडेय के बारे में

डॉ. रमेश कुमार पांडेय का जन्म 1952 में बिहार में हुआ था. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा रांची में हासिल की. उन्होंने एमएससी में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. डॉ पांडेय ने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से राष्ट्रमंडल पोस्टडॉक्टरल की डिग्री ली, रांची विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के डीन तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख का दायित्व संभाला. फिर नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में प्रो-वाइस चांसलर और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में दो कार्यकाल तक कार्य किया. उनके कार्यकाल के दौरान रांची विश्वविद्यालय में कई क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं के अलग-अलग विभाग बनाने, विश्वविद्यालय रेडियो स्टेशन स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण सफलता हासिल की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही