Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार बने 'BharatPe' बोर्ड के चेयरमैन, शॉर्ट और लॉन्ग टर्म स्ट्रेटजी करेंगे तैयार

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  फिनटेक कंपनी BharatPe ने बोर्ड के नये चेयरमैन की नियुक्ति की है. एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार BharatPe के बोर्ड के चेयरमैन बने हैं. कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है. रजनीश कुमार कंपनी के शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म के लिए रणनीति तैयार करेंगे. साथ ही की बिजनेस और रेग्युलेटरी मेजर्स को लेकर दूसरे बोर्ड मेंबर्स के साथ काम करेंगे.

देश का सबसे बड़ा डिजिटल क्रेडिट प्रोवाइडर बनने का है  लक्ष्य

भारत पे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर ने बताया कि यह कंपनी के लिए गर्व की बात है. ग्रोवर ने इसका कारण बताया कि फिनटेक कंपनी में भारतीय बैंकिंग इंडस्ट्री में जुड़े हैं. रजनीश कुमार कंपनी का सलाह और मार्गदर्शन देंगे. ताकि कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा कर सके. भारत पे का लक्ष्य है कि वो देश का सबसे बड़ा डिजिटल क्रेडिट प्रोवाइडर बने. इसे भी पढ़े : क्या">https://lagatar.in/are-you-also-getting-this-message-of-amul-on-whatsapp-so-be-careful-the-account-may-be-empty/">क्या

आपको भी Whatsapp पर आ रहा है Amul  का यह मैसेज, तो हो जायें सावधान, हो सकता है आपका अकाउंट खाली

2017 से  2020 तक एसबीआई के चेयरमैन रहे रजनीश 

बता दें कि रजनीश कुमार तीन साल तक एसबीआई के चेयरमैन रहे. उन्होंने अक्टूबर 2017 से अक्टूबर 2020  तक चेयरमैन का पद संभाला था. उन्होंने एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर (कंप्लायंस और रिस्क) के तौर पर भी काम किया है.

HSBC के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके हैं रजनीश

रजनीश कुमार को अगस्त में हॉन्ग कॉन्ग एंड शांघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) की एशियाई इकाई का स्वतंत्र नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. इससे पहले फरवरी में वो कोटक इन्वेस्टमेंट एडवायजर्स ने एलान किया था कि कुमार उसके 1 अरब डॉलर के स्पेशल सिचुएशन फंड के एक्सलूसिव एडवायजर होंगे. इसे भी पढ़े : खुशखबरी">https://lagatar.in/good-news-vaccine-for-children-from-2-to-18-years-has-been-approved-two-doses-of-covaccine-will-be-taken/">खुशखबरी

: 2 से 18 साल तक के बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी, कोवैक्सीन के लगेंगे दो डोज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही